Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : मालगांव में 15 लाख रुपये के विकास कार्यों का...

CG NEWS : मालगांव में 15 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, 48 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन/ मकड़ी : जिले के समग्र विकास को गति देने की दिशा में बुधवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मालगांव में 15 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

CG NEWS : इस अवसर पर अलेख महिमा आश्रम के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत ₹5.00 लाख) तथा सी.सी. सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य (लागत ₹10.00 लाख) का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आवागमन सुविधाएं सुदृढ़ होंगी।

CG NEWS : कार्यक्रम के दौरान सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम मालगांव के 48 स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। इससे विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

CG NEWS : इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्रीमती अनिता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री जयसिंह शोरी, दीपेश अरोरा (उपाध्यक्ष, तीरंदाजी), श्री जितेन्द्र सुराना, धनजू मरकाम, मोतीलाल पांडे, श्रीमती सावित्री पोयाम (सरपंच), भुनेश्वर दास मानिकपुरी (उपसरपंच), सोनू राम मरकाम (ग्राम पटेल), हरी देवांगन (शक्ति केंद्र प्रभारी), श्महेंद्र नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here