ईरान में हालात बेकाबू! भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह, एडवाइजरी जारी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच सभी भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह जारी की गई है। सुरक्षा हालात को देखते हुए यह एडवाइजरी एहतियातन जारी की गई मानी जा रही है।

भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए भारतीय नागरिकों से ईरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखने को कहा गया है।

दूसरी ओर, ईरानी प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर नजर आ रही है।

मौतों के आंकड़ों पर अलग-अलग दावे

ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या को लेकर भारी विरोधाभास है। कुछ रिपोर्ट्स में 2,000 से लेकर 20,000 तक लोगों की मौत का दावा किया गया है। अमेरिका स्थित एक ईरानी मानवाधिकार संस्था के अनुसार अब तक 18,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अमेरिका की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी ने मृतकों की संख्या 2,571 बताई है।

Read More : Big News : रायपुर एयरपोर्ट जल्द बनेगा अंतरराष्ट्रीय हब! दुबई-सिंगापुर-बैंकॉक की उड़ानों को हरी झंडी

व्हाइट हाउस में ईरान को लेकर हाई-लेवल बैठकें

ईरान के हालात को लेकर व्हाइट हाउस में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो अहम बैठकें हुईं। टीवी9 के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को हुई बैठक में उप राष्ट्रपति, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। हालांकि इस बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूद नहीं थे।

ट्रंप को ओवल ऑफिस में दी गई ब्रीफिंग

मिशिगन दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप सीधे ओवल ऑफिस पहुंचे, जहां उन्हें ईरान की मौजूदा स्थिति और संभावित सैन्य विकल्पों पर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। यह संकेत माना जा रहा है कि अमेरिका ईरान को लेकर हर संभावित कदम पर विचार कर रहा है।

ट्रंप बोले- “हम नहीं चाहते कि लोग मारे जाएं”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “आदर्श रूप से हम चाहते हैं कि हालात सुधरें। हम नहीं चाहते कि लोगों की जान जाए और हम इन लोगों के लिए थोड़ी आज़ादी देखना चाहते हैं। ये लोग लंबे समय से बेहद कठिन हालात में रह रहे हैं।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *