Wednesday, August 19, 2026
Home Business Gold-Silver Price : लोहड़ी की सुबह सोने-चांदी में तेजी! 24 कैरेट गोल्ड...

Gold-Silver Price : लोहड़ी की सुबह सोने-चांदी में तेजी! 24 कैरेट गोल्ड 1.42 लाख रुपये पर, चांदी भी चमकी

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली: 13 जनवरी की सुबह देश में सोने और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव 4,601.69 डॉलर प्रति औंस पर रिकॉर्ड स्तर पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी में तेजी बनी हुई है।

Read More : Gold Silver Price : सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल! गोल्ड 1.37 लाख के पार, चांदी 2.40 लाख के करीब

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट – 1,42,310 रुपये, 22 कैरेट – 1,30,460 रुपये

  • मुंबई, चेन्नई, कोलकाता: 24 कैरेट – 1,42,160 रुपये, 22 कैरेट – 1,30,310 रुपये

  • पुणे और बेंगलुरु: 24 कैरेट – 1,42,160 रुपये, 22 कैरेट – 1,30,310 रुपये

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का असर

ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की। इसके अलावा, अमेरिका और डेनमार्क के बीच ग्रीनलैंड को लेकर तनाव बढ़ा, जबकि अमेरिका ने वेनेजुएला पर भी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए।

इन घटनाओं ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की है और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ावा दे रही हैं।

चांदी की कीमत में उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी है। 13 जनवरी की सुबह चांदी का भाव 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। विदेशी बाजार में हाजिर भाव 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना और चांदी दोनों में तेजी का मुख्य कारण वैश्विक अनिश्चितता, निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान और अमेरिकी फेड की नीतियां हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here