HomeMadhya PradeshBhopalMP Weather : प्रदेश में घने कोहरे से राहत, लेकिन ठंड का...

MP Weather : प्रदेश में घने कोहरे से राहत, लेकिन ठंड का कहर बरकरार, 15 जनवरी से बदलेगा मौसम

Date:

Related stories

UP Gomutra Scheme: UP में 10 रुपए लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, योगी सरकार की नई पहल से गांवों में बढ़ेगी कमाई

UP Gomutra Scheme: लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,...

भोपाल : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर अभी भी बना हुआ है, हालांकि प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे से राहत जरूर मिली है। मंगलवार को अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा, जबकि उत्तर और विंध्य अंचल के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा देखने को मिला। ठंडी और बर्फीली हवाओं ने खासकर ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है।

इन जिलों में छाया रहा हल्का से मध्यम कोहरा

भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में सुबह के समय कोहरे का असर रहा। हालांकि दृश्यता सामान्य रहने से यातायात प्रभावित नहीं हुआ। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता गया।

Read More : जम्मू-कश्मीर : राजौरी में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, 48 घंटे में दूसरी घुसपैठ नाकाम, सेना ने PoK की ओर खदेड़ा

सबसे ठंडे शहरों की सूची

प्रदेश में न्यूनतम तापमान लगातार गिरा हुआ है। मंगलवार को सबसे ठंडा इलाका कटनी का करौंदी रहा, जहां तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • ग्वालियर – 6.5°C

  • सतना – 5.3°C

  • नौगांव – 5.5°C

  • पचमढ़ी – 5.8°C

  • खजुराहो – 6.0°C

  • दतिया – 6.2°C

  • मंडला और राजगढ़ – 6.4°C

  • रीवा – 6.5°C

बड़े शहरों में राहत, लेकिन ठंड कायम

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, इंदौर और जबलपुर में 9.5 डिग्री, जबकि उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ठंड थोड़ी कम महसूस की गई, लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाओं का असर बना रहा।

15 जनवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से मध्य प्रदेश में नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। अगले एक-दो दिनों में यह सिस्टम और प्रभावी होगा, जिससे कुछ इलाकों में मावठा गिरने की संभावना जताई गई है। हल्की बूंदाबांदी या ओस जैसी ठंडी बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है।

अभी नहीं मिलेगी ठंड से पूरी राहत

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here