CG NEWS : जरंडी में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन / माकड़ी – माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जरंडी में आयोजित युवा फ्रेंड्स क्लब द्वारा पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को जनपद सदस्य वीरेंद्र प्रधान के करकमलों से संपन्न हुआ।

CG NEWS : इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, बड़ी संख्या में ग्रामवासी तथा आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कोंसी मरकाम, उपाध्यक्ष हेमलाल कश्यप, सचिव परमेश्वर कश्यप, सह-सचिव कोमल बघेल, कोषाध्यक्ष विद्या चरण कश्यप, देर लाल मरकाम, नारायण नेताम सहित समिति के समस्त सदस्य एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

CG NEWS : मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *