CG NEWS : CAF भर्ती की वेटिंग लिस्ट क्लियर करने की मांग, अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री के बंगले के बाहर किया धरना

0
161
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2018 में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद अब तक वेटिंग लिस्ट क्लियर नहीं की गई है, जिससे उनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।

CG NEWS : वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी बीते कई महीनों से शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे 22 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी नाराजगी के चलते अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

CG NEWS : प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ज्ञापन सौंपे, अधिकारियों से मुलाकात की और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उनका आरोप है कि नियमानुसार वेटिंग लिस्ट काफी पहले क्लियर हो जानी चाहिए थी और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल जानी चाहिए थी।

CG NEWS : धरने में अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी शामिल हैं। परिवारजनों का कहना है कि लंबे समय से इंतजार और अनिश्चितता के कारण अभ्यर्थियों पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द वेटिंग लिस्ट को क्लियर कर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे, ताकि वर्षों से चला आ रहा उनका इंतजार खत्म हो सके।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here