Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh RJAI Chhattisgarh Unit : पत्रकार हितों के लिए समर्पित RJAI का विस्तार:...

RJAI Chhattisgarh Unit : पत्रकार हितों के लिए समर्पित RJAI का विस्तार: राष्ट्रीय नेतृत्व ने नई प्रदेश कार्यकारिणी पर लगाई मुहर

RJAI Chhattisgarh Unit : रायपुर। ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा करने वाले देश के प्रतिष्ठित संगठन रूरल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RJAI) ने छत्तीसगढ़ में अपनी पैठ मजबूत करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनुभवी पत्रकारों पर भरोसा जताते हुए गौरीशंकर गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला: राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने आधिकारिक सूची जारी की। संगठन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण अंचलों में चुनौतियों के बीच काम कर रहे पत्रकारों को एक मंच पर लाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना है।

छत्तीसगढ़ की नई टीम:

  • प्रदेश अध्यक्ष: गणपत चौहान

  • प्रदेश उपाध्यक्ष: गौरी शंकर गुप्ता

  • प्रदेश महासचिव: संजय शर्मा

  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: बुधराम अग्रवाल

RJAI का संकल्प: नवनियुक्त टीम ने स्पष्ट किया है कि संगठन का विस्तार अब ब्लॉक स्तर तक किया जाएगा। प्राथमिकता पत्रकारों की सुरक्षा, शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और दुर्गम क्षेत्रों के संवाददाताओं के लिए आधुनिक पत्रकारिता कार्यशालाएं आयोजित करना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here