Monday, February 16, 2026
21.1 C
Raipur

Singrauli News : गनियारी क्षेत्र से ओवरलोड रेत से भरा डंपर जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई..

Singrauli News : सिंगरौली। कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12 जनवरी 2026 को गनियारी क्षेत्र में जांच के दौरान एक डंपर वाहन को अभिवहन पास में उल्लेखित मात्रा से अधिक रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

 

Singrauli News : वाहन ओवरलोड पाया गया, जिसके बाद उसे जब्त कर पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds