Surajpur News : वन विभाग के रेस्ट हाउस में शराब पार्टी और अश्लील डांस का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

Surajpur News : सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर्यटन स्थल कुमली वाटरफॉल में स्थित वन विभाग का रेस्ट हाउस कथित तौर पर अश्लील गतिविधियों का अड्डा बन गया। बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस के अंदर शराब पार्टी का आयोजन किया गया, जहां देर रात तक जमकर जाम छलके और बार बालाओं के अश्लील डांस हुए।

 

 

Surajpur News : इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी संपत्ति का इस तरह दुरुपयोग गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। हैरानी की बात यह है कि मामला सामने आने के बावजूद वन विभाग ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और चुप्पी साधे बैठा है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories