NHM Employees Meeting Balod : नियमितीकरण और स्थानांतरण नीति पर मंथन: NHM संघ ने शासन को दिलाया लिखित आश्वासन की याद

VIKASH KHALKHO

NHM Employees Meeting Balod : बालोद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला मुख्यालय बालोद में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू के विशेष प्रयासों से आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और लंबित मांगों को लेकर भविष्य की रणनीति पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पदाधिकारि

यों ने याद दिलाया कि एक माह तक चले प्रदेश व्यापी आंदोलन के बाद शासन ने लिखित आश्वासन दिया था, जिसके आधार पर हड़ताल स्थगित की गई थी। शासन ने एनएचएम कर्मचारियों की 6 प्रमुख मांगों के निराकरण के लिए 3 माह के भीतर समिति गठित करने का वादा किया था। संघ का कहना है कि अब इस आश्वासन की समय-सीमा पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक ठोस निर्णय का इंतजार है।

संघ की प्रमुख मांगों में नवीन मानव संसाधन नीति, सुगम स्थानांतरण नीति, अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान, ग्रेड-पे में सुधार और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने कहा कि संगठन को उम्मीद है कि शासन जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा। हालांकि, बैठक में यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि यदि शासन अपने वादे से मुकरता है, तो संघ पुनः आंदोलनात्मक रास्ता अख्तियार करने के लिए तैयार है।

बैठक में संगठन को ब्लॉक स्तर तक सुदृढ़ करने और कर्मचारियों के बीच एकजुटता बढ़ाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री कौसलेश तिवारी, श्री पुरन दास, श्री दिनेश खार्कवाल, जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू सहित रितेश साहू, सुश्री झरना नामदेव और बालोद जिले के सैकड़ों एनएचएम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *