Singrauli Tractor Accident : सिंगरौली में भीषण हादसा : मुरुम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मलबे में दबकर दो नाबालिगों की मौत

VIKASH KHALKHO

Singrauli Tractor Accident : सिंगरौली। जिले के नौडिहवा चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोडगवा गांव में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो मासूम जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। मुरुम से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से ट्रॉली पर सवार दो नाबालिगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और अवैध परिवहन व लापरवाही को लेकर आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर चालक संतकुमार यादव मुरुम लादकर काफी तेज गति से जा रहा था। ट्रैक्टर पर 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू सवार थे, जो मुरुम खाली करने के लिए साथ जा रहे थे। गोडगवा गांव के पास रफ्तार अधिक होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। दोनों किशोर मुरुम के भारी मलबे के नीचे दब गए और उन्हें बाहर निकलने का अवसर ही नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही नौडिहवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद मुरुम के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और ओवरलोडिंग इस हादसे की मुख्य वजह रही।

पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर जिले में बेखौफ दौड़ रहे अवैध मुरुम और रेत परिवहन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर नाबालिगों से काम लिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन अब ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *