Monday, September 28, 2026
Home Entertainment काउबॉय लुक, गोलियां और गुस्सा…‘ओ रेमियो’ का टीजर आउट! शाहिद कपूर का...

काउबॉय लुक, गोलियां और गुस्सा…‘ओ रेमियो’ का टीजर आउट! शाहिद कपूर का अब तक का सबसे रॉ और खतरनाक अवतार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रेमियो’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में एक्शन, ड्रामा और डार्क रोमांस की झलक साफ नजर आती है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मेसी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे दमदार कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

दमदार वॉयसओवर से शुरू होती है कहानी

टीजर की शुरुआत शाहिद कपूर की आवाज से होती है, जहां वह एक जहाज पर मौजूद नजर आते हैं और ‘छोटू’ नाम पुकारते हुए गुस्से में दिखते हैं। शुरुआती सीन से ही यह साफ हो जाता है कि फिल्म का टोन गंभीर, हिंसक और भावनात्मक होने वाला है।

काउबॉय लुक में शाहिद कपूर का नया अवतार

‘ओ रेमियो’ में शाहिद कपूर अपने अब तक के सभी किरदारों से बिल्कुल अलग अंदाज में दिख रहे हैं। काउबॉय हैट, भारी जूलरी, पूरे शरीर पर टैटू और बेखौफ रवैये के साथ शाहिद एक रॉ एक्शन हीरो के रूप में नजर आते हैं। टीजर में उन्हें गुंडों से भिड़ते और गोलियां चलाते हुए दिखाया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

स्टारकास्ट की एक-एक कर धमाकेदार एंट्री

शाहिद की एंट्री के बाद टीजर में नाना पाटेकर, विक्रांत मेसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी की झलक मिलती है। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री फरीदा जलाल की रही। उनका डायलॉग —
“इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो हो, मर जाए तो…”
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फैंस को आई ‘कमीने’ की याद

टीजर देखने के बाद कई फैंस को शाहिद की फिल्म ‘कमीने’ की याद आ रही है। सोशल मीडिया पर इसे शाहिद का पावरफुल कमबैक बताया जा रहा है। कुछ फैंस का कहना है कि 2026 बॉलीवुड के लिए बेहद धमाकेदार होने वाला है।

विशाल भारद्वाज और शाहिद की बहुप्रतीक्षित वापसी

यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी और इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। खास बात यह है कि शाहिद कपूर आठ साल बाद विशाल भारद्वाज के निर्देशन में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘हैदर’, ‘कमीने’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, जो विशाल भारद्वाज के साथ उनका पहला सहयोग है।‘ओ रेमियो’ में शाहिद और तृप्ति डिमरी की जोड़ी भी पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here