Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Barwani News : बड़वानी प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पूर्व गृहमंत्री बाला...

Barwani News : बड़वानी प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के घर पहुंचे, बेटी प्रेरणा के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त

Barwani News
Barwani News

Barwani News : बड़वानी: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार सुबह बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा विधायक और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के पैतृक निवास कासेल पहुंचे। उन्होंने बाला बच्चन से मिलकर उनकी बेटी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। जीतू पटवारी ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए एक दुखद घड़ी है, क्योंकि उनकी बेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।

Barwani News : उन्होंने बाला बच्चन और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर संजय दत्त सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन का शुक्रवार तड़के इंदौर के रालामंडल में हुए एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। बेटी के निधन के बाद से ही बाला बच्चन के पैतृक निवास कासेल में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं का श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचने का सिलसिला जारी है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here