HomeMadhya PradeshBhopalमध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड, खजुराहो सबसे सर्द, 84 साल...

मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड, खजुराहो सबसे सर्द, 84 साल का रिकॉर्ड टूटा

Date:

Related stories

भोपाल : मध्य प्रदेश इन दिनों कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में है। प्रदेशभर में शीतलहर और सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण सुबह और रात के समय कंपकंपी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड डे यानी दिन के समय भी ठंड बने रहने की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में शीतल दिन का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Read More : PM Modi Gujarat visit : सोमनाथ से साबरमती तक! गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, जानें शेड्यूल

खजुराहो रहा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

प्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दतिया में 3.9 डिग्री, शिवपुरी में 4 डिग्री और ग्वालियर में करीब 5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं राजगढ़ में 5 डिग्री, पचमढ़ी में 5.8 डिग्री और मंडला में 5.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में भी बढ़ी ठंड

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि इंदौर में पारा 9.4 डिग्री तक पहुंचा। उज्जैन में 8.3 डिग्री, जबलपुर में 8.4 डिग्री और रीवा में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। ठंड के चलते सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई।

84 साल का रिकॉर्ड टूटा

इस साल मध्य प्रदेश में सर्दी ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नवंबर महीने में बीते 84 वर्षों में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई, जबकि दिसंबर में 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जनवरी की शुरुआत में भी सर्द हवाओं के चलते भोपाल समेत कई शहरों में बीते 10 वर्षों की सबसे ठंडी सुबह देखने को मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रह सकता है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here