Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: वनबंधु परिषद रायपुर महिला समिति द्वारा “नारी चेतना” का आयोजन...

CG NEWS: वनबंधु परिषद रायपुर महिला समिति द्वारा “नारी चेतना” का आयोजन संपन्न

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। वनबंधु परिषद रायपुर महिला समिति द्वारा “नारी चेतना – हँसी, खेल और आत्मबल” कार्यक्रम का भव्य, सफल एवं अत्यंत उल्लासपूर्ण आयोजन संतोष हॉल, मैग्नेटो मॉल, रायपुर में संपन्न हुआ,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी के मानसिक सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच एवं आनंदमय सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

CG NEWS: वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक आंचल रेखानी द्वारा “मन को भी थोड़ा आराम चाहिए” विषय पर एक अत्यंत सार्थक, संवेदनशील एवं प्रेरणादायक संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में उन्होंने विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के जीवन अनुभवों को ध्यान में रखते हुए भावनात्मक थकान, अकेलापन तथा सामाजिक अपेक्षाओं से उत्पन्न मानसिक दबावों पर गहन प्रकाश डाला।

CG NEWS: महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि प्रसिद्ध कवयित्री शशि दुबे ने अपनी हास्य कविताओं के माध्यम से उपस्थित मातृशक्ति को हँसी से सराबोर कर दिया और पूरे सभागार में उल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। वही सचिव सरिता रेखानी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स, हाउज़ी का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here