Wednesday, June 10, 2026
35.3 C
Raipur

Indian Army Recruitment : बिना लिखित परीक्षा सेना में अफसर बनने का मौका! लेफ्टिनेंट बनने का सुनहरा अवसर, आज ही करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देख रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC Tech) के तहत पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ऑफिसर रैंक पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों का चयन सीधे SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 380 पद भरे जाएंगे।

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 350 पद

  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 30 पद

पुरुष उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अवधि 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी सहित संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में डिग्री होना अनिवार्य है।
फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे ट्रेनिंग शुरू होने से पहले अपनी डिग्री प्रस्तुत कर दें।
आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के बीच तय की गई है।

ट्रेनिंग और सैलरी पैकेज

चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में करीब 49 हफ्तों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
ट्रेनिंग अवधि के दौरान उम्मीदवारों को ₹56,100 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां सालाना पैकेज 17 से 18 लाख रुपये तक हो सकता है।

आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर SSC Tech कोर्स का चयन करें, आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।

कैसे होगा चयन

आवेदनों के आधार पर कट-ऑफ तय की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के समय सभी मूल दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Abhanpur News : रायपुर-अभनपुर मार्ग स्थित मोहन ढाबा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Abhanpur News : अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-अभनपुर...

Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का स्वास्थ्य शिविर, 64 ग्रामीणों की हुई जांच

Dantewada News: दंतेवाड़ा: ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की...

Related Articles

Popular Categories