Tuesday, April 7, 2026
27.1 C
Raipur

सरकार के युक्तियुक्तकरण पर साधा निशाना, शिक्षा सुधार या सुनियोजित सफाया? – पूर्व विधायक यू.डी. मिंज

कुनकुरी। छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘युक्तियुक्तकरण’ अभियान पर पूर्व कुनकुरी विधायक और पूर्व संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कदम को “शिक्षा सुधार नहीं, बल्कि शिक्षकों का सिस्टमेटिक सफाया” करार दिया। मिंज ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अभियान स्कूलों को बंद करने और शिक्षकों को दर-बदर करने की सोची-समझी साजिश है।

यू.डी. मिंज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा, “पहले स्कूलों में ताले डालो, फिर शिक्षकों का तबादला करो और फिर इसे ‘गुणवत्ता सुधार’ का नाम दे दो। क्या यही है नई सरकार की शिक्षा नीति?” उन्होंने कहा कि चुनावों के समय 33 हजार नौकरियों का वादा करने वाली सरकार अब उन्हीं नौकरियों से पीछे हट रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार केवल उन स्कूलों को बंद करने की बात क्यों कर रही है जहाँ छात्र नहीं हैं, जबकि ऐसे कई स्कूल हैं जहाँ बच्चे तो हैं, लेकिन शिक्षक नहीं। “क्या सरकार बच्चों की पढ़ाई की जरूरत नहीं समझती या फिर यह भी किसी ‘युक्तियुक्त’ योजना का हिस्सा है?” मिंज ने यह भी कहा कि दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में शिक्षकों को भेजना, जहां बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं, एक तरह की प्रताड़ना है।

उन्होंने शिक्षा सचिव के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें कहा गया था कि “कोई प्रताड़ना नहीं होगी”। मिंज बोले, “लगता है अब सरकार ने प्रताड़ना की परिभाषा ही बदल दी है।” उन्होंने सरकार के इस कदम को ‘स्कूल बंदी अभियान’ बताया, जिससे न सिर्फ बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा, बल्कि शिक्षकों की रोजी-रोटी भी छिन जाएगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि वे शिक्षक संघ के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हैं और 31 मई से शुरू हो रहे विरोध को “शिक्षकों के हक की लड़ाई” बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को यह समझना होगा कि शिक्षा सुधार का रास्ता शिक्षकों को दूर भेजने या स्कूलों को वीरान करने से नहीं, बल्कि सुविधाएं बढ़ाकर ही संभव है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन ड्रोन’! हरियाणा से दबोचा अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने 'ऑपरेशन...

Related Articles

Popular Categories