Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Naxal Free Village 1 Crore Reward : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा...

Naxal Free Village 1 Crore Reward : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान : नक्सल मुक्त गांव को मिलेंगे 1 करोड़, सुकमा के जगरगुंडा में विकास की ऐतिहासिक गूँज

Naxal Free Village 1 Crore Reward : सुकमा/जगरगुंडा: बस्तर में बंदूकों की गूँज शांत करने और विकास की बयार बहाने के संकल्प के साथ उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज सुकमा जिले के जगरगुंडा पहुंचे। यहाँ उन्होंने ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गाँव) योजना की समीक्षा करते हुए एक ऐसी ऐतिहासिक घोषणा की, जिसने नक्सलवाद के खिलाफ जंग में नया जोश भर दिया है।

नक्सल मुक्ति पर इनाम: 1 करोड़ का ‘विकास फंड’

उपमुख्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो गाँव अपने भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाएगा और स्वयं को ‘नक्सल हिंसा मुक्त’ घोषित करेगा, उसे 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विकास राशि दी जाएगी। इसके साथ ही:

  • जनपद सदस्य को 10 लाख रुपये का विकास फंड।

  • जिला पंचायत सदस्य को 15 लाख रुपये का विशेष विकास फंड दिया जाएगा।

अब ‘संग्राहक’ नहीं ‘व्यवसायी’ बनेगा ग्रामीण

शर्मा ने गांवों में प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर जोर दिया ताकि बस्तर का ग्रामीण केवल वनोपज इकट्ठा करने वाला न रहे, बल्कि खुद एक उत्पादक और व्यवसायी बने। उन्होंने कहा कि अब सुरक्षा कैंप केवल नक्सलवाद रोकने के लिए नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने के ‘सुविधा केंद्र’ हैं।

जमीनी स्तर पर सौगातों की बारिश

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने केवल घोषणाएं ही नहीं कीं, बल्कि ग्रामीणों को सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता भी प्रदान की:

  • खेती-किसानी: 50 किसानों को टमाटर-बैंगन के उन्नत पौधे, मूंग-उड़द के बीज और 17 किसानों को KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) प्रदान किए।

  • स्वास्थ्य सेवा: सिलगेर और कोंडासावली जैसे दुर्गम क्षेत्रों के 40 मोतियाबिंद मरीजों को जिला अस्पताल के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • सम्मान: उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएचसी बुरड़ी, गगनपल्ली और किस्टाराम को NQAS सर्टिफिकेट से नवाजा।

इस अवसर पर एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी पी. सुंदरराज, कलेक्टर अमित कुमार, एसपी किरण चव्हाण और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here