Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Gyaneshwar Patil MP Khandwa : सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सराहा ‘VB-G...

Gyaneshwar Patil MP Khandwa : सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सराहा ‘VB-G RAM G’ मॉडल : बोले— “अब 100 नहीं 125 दिन मिलेगा रोजगार”, ग्रामीण भारत की बदलेगी तस्वीर

Gyaneshwar Patil MP Khandwa : इंदौर/खंडवा: खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्र सरकार की नई ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-G RAM G (जी राम जी) योजना की जमकर प्रशंसा की है। इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि यह योजना न केवल मनरेगा की सीमाओं को लांघेगी, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक समृद्धि का नया द्वार खोलेगी।

मनरेगा से आगे की सोच: 125 दिन की गारंटी

सांसद पाटिल ने योजना की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब ग्रामीणों को साल में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। उन्होंने कहा, “यह योजना ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर और जल संरक्षण को भी नई गति मिलेगी।”

समय पर भुगतान और मुआवजे का प्रावधान

श्रमिकों के हितों का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि VB-G RAM G योजना में मजदूरी के भुगतान को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। अब साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिनों के भीतर भुगतान अनिवार्य होगा। यदि भुगतान में देरी होती है, तो श्रमिकों को मुआवजा भी दिया जाएगा, जो कि पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक ऐतिहासिक सुधार है।

गांवों का होगा सर्वांगीण विकास

योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण और आजीविका मिशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सांसद के अनुसार, इस योजना के क्रियान्वयन से गांवों में पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here