Thursday, May 21, 2026
31.1 C
Raipur

Sehore News : सीहोर आईटीआई कॉलेज में छात्रों का चक्का जाम: हॉस्टल सुविधाओं की कमी पर सड़क पर उतरे, प्रशासन ने दिलाया समाधान का आश्वासन

Sehore News : सीहोर/सुनील शर्मा : सीहोर में शासकीय डॉ. आंबेडकर आईटीआई कॉलेज की छात्राओं और एबीपी के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम प्रदर्शन किया। छात्रों के अचानक सड़क पर बैठ जाने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

Sehore News : प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज और हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में दूषित और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद गर्म पानी की व्यवस्था नहीं है, साफ-सफाई की स्थिति खराब है और टॉयलेट के गेट भी टूटे हुए हैं। छात्रों का कहना है कि वे कई दिनों से आवेदन देकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

Sehore News : करीब एक घंटे बाद नायब तहसीलदार अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से चर्चा कर उन्हें समझाइस दी। आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। नायब तहसीलदार अमित सिंह ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान शीघ्र ही कराया जाएगा।

 

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: नौतपा के पहले ही बुरे हाल! रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में लू का हमला

छत्तीसगढ़ गर्मी अलर्ट के बीच प्रदेश में भीषण गर्मी...

महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा “हर-हर महादेव”

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल भस्म आरती...

Related Articles

Popular Categories