Mustafizur Rahman Controversy : BCB को ICC का अल्टीमेटम! भारत में ही खेलना होगा वर्ल्ड कप , नहीं तो कटेंगे अंक

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए भारत नहीं आती है, तो उनके अंक काटे जाएंगे। यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल टीम केकेआर ने रिलीज कर दिया था।

विवाद की शुरुआत

केकेआर ने 9 करोड़ 20 लाख रुपए में मुस्तफिजुर को खरीदा था, लेकिन भारत में हाल ही में बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भारत में गुस्सा बढ़ गया था। इसी बीच बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने खिलाड़ी को रिलीज कर दिया। इसके विरोध में BCB ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार करने की धमकी दी और मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग उठाई।

Read More : Bhopal Crime : निशातपुरा ईरानी डेरा मामला- 10 आरोपी जमानत पर रिहा, अदालत ने लगाई सख्त शर्तें

ICC ने स्पष्ट किया भारत में खेलना अनिवार्य

ICC ने BCB को यह साफ कर दिया कि सुरक्षा कारणों के बावजूद वर्ल्ड कप मैच भारत में ही होंगे। BCB अगर भारत नहीं आता है तो इसके परिणामस्वरूप टीम के अंक काटे जा सकते हैं। ICC ने बताया कि सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे, लेकिन वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए भारत में आना अनिवार्य है।

टी-20 वर्ल्ड कप का कार्यक्रम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत में हो रही है। ICC ने सभी टीमों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में पहुंचें। BCB के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है और मैचों के शिफ्ट होने की संभावना फिलहाल नहीं है।

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंध

इस घटना से दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में तनाव देखा गया है। हालांकि ICC की सख्ती के बाद BCB के पास विकल्प सीमित हैं और भारत में मैच खेलना अनिवार्य हो गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *