Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : भोपाल में नशे का तांडव! तेज रफ्तार कार ने...

M.P News : भोपाल में नशे का तांडव! तेज रफ्तार कार ने 15 लोगों को कुचला, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

Bemetara CMHO:
Bemetara CMHO:

भोपाल :  भोपाल की सड़कों पर मंगलवार, 6 जनवरी 2025 को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार विटारा कार ने नशे में धुत चालक के साथ कहर बरपा दिया। माता मंदिर से लेकर रंग महल चौराहे तक करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबे रास्ते में कार ने कई राहगीरों और वाहन चालकों को टक्कर मार दी। इस घटना में करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

नशे में चालक, बेकाबू कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक पूरी तरह नशे की हालत में था और वाहन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था। सबसे पहले माता मंदिर इलाके में कार ने लोगों को चपेट में लिया। इसके बाद नानके पेट्रोल पंप, अपेक्स बैंक चौराहा और टीटी नगर क्षेत्र से होते हुए रंग महल चौराहे तक कार बेतहाशा दौड़ती रही। सड़क किनारे खड़े लोग, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक इसकी चपेट में आते चले गए।

Read More : चुनाव आयोग की ‘गुगली’! मोहम्मद शमी क्लीन बोल्ड…मोहम्मद कैफ के साथ EC का नोटिस

पेड़ से टकराकर रुकी कार

रंग महल चौराहे के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी के खिलाफ FIR, CCTV जांच जारी

टीटी नगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक हरीश मालवीय के खिलाफ नशे में वाहन चलाने और जानलेवा लापरवाही की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अब तक 5-6 घायलों की लिखित शिकायतें सामने आई हैं, जबकि अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है। पुलिस उन सभी मार्गों के CCTV फुटेज खंगाल रही है, जहां-जहां से आरोपी की कार गुजरी थी।

घायलों का इलाज, पूछताछ जारी

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने शराब कहां पी थी और क्या घटना के समय कार में कोई और सवार था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here