Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Jagdish Devda Press Statement : डिप्टी सीएम देवड़ा का दिग्विजय पर तीखा...

Jagdish Devda Press Statement : डिप्टी सीएम देवड़ा का दिग्विजय पर तीखा तंज : ‘दिग्विजय कहीं भी घूमें, हमें बताकर नहीं जाते’; इंदौर त्रासदी पर बोले— दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Jagdish Devda Press Statement : भोपाल: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कांग्रेस द्वारा की जा रही घेराबंदी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मनरेगा यात्रा पर करारा पलटवार किया है। भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान देवड़ा ने इंदौर की घटना को लेकर सरकार की गंभीरता दोहराई और विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार दिया।

दिग्विजय की यात्रा पर चुटकी दिग्विजय सिंह की हालिया सक्रियता और उनकी पदयात्राओं पर सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने मजाकिया लहजे में तंज कसा। उन्होंने कहा, “वे कांग्रेस के बड़े नेता हैं, स्वतंत्र हैं, कहीं भी घूमें। वे हमें बताकर थोड़े ही निकलते हैं कि कहाँ जा रहे हैं।” देवड़ा का यह बयान कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और उनकी यात्राओं के प्रभाव को कमतर आंकने के रूप में देखा जा रहा है।

इंदौर मामले में सरकार सख्त इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे पर देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार हर विषय को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, “इंदौर की घटना दुखद है और सरकार ने इसे हल्के में नहीं लिया है। दोषियों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर जरूरत पड़ने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

विपक्ष के घेराव पर जवाब कांग्रेस द्वारा 11 जनवरी को प्रस्तावित ‘न्याय मार्च’ और लगातार किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम केवल घेराव करना रह गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता सरकार के प्रयासों को देख रही है। देवड़ा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी दबाव में आए बिना प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है और पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here