Raipur Accident : रायपुर : रायपुर में तेज रफ्तार का एक और मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Raipur Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। दुर्घटना के बाद कार चालक सहित सभी सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Raipur Accident : सूत्रों का कहना है कि दुर्घटना में शामिल कार किसी विधायक के बेटे से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Raipur Accident : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके। कार को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।











