Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : गेवरा खदान में दो गुटों की भिड़ंत का वीडियो...

CG CRIME : गेवरा खदान में दो गुटों की भिड़ंत का वीडियो वायरल, मारपीट पर पुलिस जांच और कार्रवाई शुरू

CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : कोरबा : कोरबा के एसईसीएल गेवरा खदान क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों के बीच हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। कहा जा रहा है कि केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने पर उतर आए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG CRIME : घटना के समय मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन झड़प इतनी तीव्र हो गई कि वे भी बीच-बचाव के दौरान हाथापाई की चपेट में आ गए। कर्मचारियों का कहना है कि खदान परिसर में इस तरह के विवाद अब लगातार सामने आ रहे हैं।

CG CRIME : कुछ कर्मचारियों का आरोप है कि खदान प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण अनुशासन कमजोर हो गया है। पहले परिसर में सीसीटीवी निगरानी होती थी और किसी भी मारपीट या लापरवाही पर जांच कर संबंधित कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाती थी, यहां तक कि ब्लैकलिस्ट भी किया जाता था। लेकिन अब व्यवस्था ढीली पड़ने से कर्मचारियों में कार्रवाई का डर कम हो गया है।

CG CRIME : कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी एसईसीएल प्रबंधन को दे दी गई है और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

इस मामले में दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और घटनाक्रम की जांच करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here