Gandhi Talks : बिना डायलॉग बोलेगी ‘गांधी टॉक्स’! विजय सेतुपति-अरविंद स्वामी की साइलेंट फिल्म, खामोशी में गूंजेगा ए.आर. रहमान का संगीत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय सिनेमा एक बार फिर प्रयोग और साहस की नई इबारत लिखने जा रहा है। अभिनेता विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर पैन-इंडिया फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जी स्टूडियोज ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 30 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि ‘गांधी टॉक्स’ एक साइलेंट फिल्म है, जिसमें एक भी संवाद नहीं होगा।

बिना डायलॉग, सिर्फ अभिनय से कही जाएगी कहानी

‘गांधी टॉक्स’ में पूरी कहानी कलाकारों के हाव-भाव, आंखों की भाषा और भावनाओं के जरिए आगे बढ़ेगी। विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी जैसे सशक्त अभिनेता बिना शब्दों के अपने किरदारों में जान फूंकते नजर आएंगे। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव भी गहरे इमोशनल परफॉर्मेंस से फिल्म को मजबूती देंगे।

Read More : New Year 2026: जश्न या लत! नए साल पर रायपुरवाले पी गए 10 करोड़ से ज्यादा की शराब

ए.आर. रहमान का संगीत बनेगा फिल्म की आत्मा

डायलॉग न होने के कारण फिल्म में संगीत की भूमिका बेहद अहम है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है, जो भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाने का काम करेगा। खामोशी के बीच रहमान का संगीत कहानी को जीवंत बनाएगा।

ब्लैक कॉमेडी में छुपा सामाजिक संदेश

निर्देशक किशोर बेलेकर के अनुसार, ‘गांधी टॉक्स’ एक ब्लैक कॉमेडी है, जो महात्मा गांधी के आदर्शों और नोटों पर छपी उनकी तस्वीर के बीच के विरोधाभास को प्रतीकात्मक अंदाज में दिखाती है। फिल्म पैसे की जरूरत, लालच और समाज पर उसके असर को गहराई से प्रस्तुत करती है।

30 जनवरी को रिलीज, गांधी जयंती से जुड़ा खास संदेश

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन फिल्म की रिलीज इसे और भी प्रासंगिक और प्रभावशाली बनाती है। जी स्टूडियोज के सहयोग से बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा में साइलेंट स्टोरीटेलिंग का नया अध्याय लिखने को तैयार है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *