Thursday, August 20, 2026
Home Entertainment Will Smith Sexual Assault : विल स्मिथ पर यौन शोषण का गंभीर...

Will Smith Sexual Assault : विल स्मिथ पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, टूर म्यूज़िशियन ने ठोका मुकदमा

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेता और मशहूर रैपर विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। साल 2025 के म्यूजिक टूर से जुड़े वायलिन प्लेयर ब्रायन किंग जोसेफ ने विल स्मिथ और उनकी कंपनी ट्रेबॉल स्टूडियोज मैनेजमेंट के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से नौकरी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए सिविल केस दर्ज कराया है।

31 दिसंबर को कोर्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

ब्रायन किंग जोसेफ ने 31 दिसंबर को लॉस एंजिलिस की एक अदालत में केस फाइल किया। उनके मुताबिक, मार्च 2025 में लास वेगास में हुई एक घटना के बाद उन्हें टूर से बाहर कर दिया गया। जोसेफ “Based On A True Story 2025” टूर का हिस्सा थे।

Read More : Bullet Train : जानें कब दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री ने खुद बताई तारीख

होटल रूम में मिला आपत्तिजनक सामान

जोसेफ का दावा है कि टूर के दौरान जिस होटल में उन्हें ठहराया गया था, वहां उनके कमरे में किसी अज्ञात व्यक्ति के आने के निशान मिले। कमरे में आपत्तिजनक मैसेज, बीयर की बोतलें, वाइप्स, एचआईवी की दवा और अस्पताल से डिस्चार्ज के दस्तावेज पड़े थे। इसके अलावा एक नोट भी मिला, जिसमें लिखा था— “ब्रायन, मैं 5:30 से पहले वापस आऊंगा, सिर्फ हम दोनों”

 शिकायत के बाद बदले की कार्रवाई का आरोप

जोसेफ ने बताया कि उन्होंने होटल सिक्योरिटी, टूर मैनेजमेंट और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। उल्टा उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया और कुछ ही दिनों बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

 मानसिक और आर्थिक नुकसान का दावा

मुकदमे में यह भी कहा गया है कि नवंबर 2024 से विल स्मिथ का व्यवहार संदिग्ध था। इस पूरे मामले के बाद जोसेफ को मानसिक आघात और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने जूरी द्वारा मुआवजा तय करने की मांग की है।फिलहाल, विल स्मिथ की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here