Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur Police Retirement : 39 साल की बेदाग सेवा के बाद सब...

Shajapur Police Retirement : 39 साल की बेदाग सेवा के बाद सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार हुए सेवानिवृत्त; नम आंखों से दी गई विदाई

Shajapur Police Retirement : शाजापुर: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में लगभग चार दशकों तक अपनी सेवाएं देने वाले सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार को उनकी सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई दी गई। सलसलाई थाने में आयोजित इस गरिमामय समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर तक का सफर

अपनी भावनाओं को साझा करते हुए सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में शाजापुर जिले में ही एक कांस्टेबल के रूप में हुई थी। अपने 39 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने नलखेड़ा सहित शाजापुर जिले के लगभग हर थाने में अपनी सेवाएं दीं। उनकी कार्यकुशलता और अनुभव के कारण वे विभाग में एक सम्माननीय चेहरा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल

विदाई समारोह में पहुंचे एसडीओपी रवि प्रकाश और सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। थाना प्रभारी रावत ने अपने संबोधन में कहा कि “पवार साहब एक बेहद कुशल और अनुशासित अधिकारी रहे हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा और उनकी कमी हमेशा खलेगी।”

सहयोगियों और ग्रामीणों ने किया सम्मानित

इस अवसर पर अकोदिया, सुनेरा और उकावता चौकी सहित विभिन्न थानों के अधिकारी मौजूद रहे। अकोदिया एसआई मदन सिंह गुर्जर, एएसआई प्रदीप सिंह तोमर, सुनेरा प्रभारी अंकित मुकाती और रमेश चंद यादव सहित पूरे पुलिस स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और पत्रकार भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने पवार जी के सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना की सराहना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here