Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada Police Recovery : सायबर अपराधों पर पुलिस का ‘क्यूआर कोड’ प्रहार:...

Dantewada Police Recovery : सायबर अपराधों पर पुलिस का ‘क्यूआर कोड’ प्रहार: घर बैठे दर्ज होगी शिकायत, ‘सायबर संगवारी’ बनेगा जागरूक

Dantewada Police Recovery : दंतेवाड़ा। साल 2025 के अंतिम दिन दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाकर नए साल का शानदार तोहफा दिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में आयोजित ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के तहत कुल 70 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए।

14 लाख के मोबाइल बरामद: पुलिस की साइबर सेल ने कड़ी मशक्कत के बाद मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी जिलों (जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर एवं कोंडागांव) से इन 70 मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 14,00,000 रुपये बताई गई है।

सायबर सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक: एसपी गौरव राय ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए सायबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 और एक व्हाट्सएप अकाउंट भी जारी किया गया है। अब नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे ही सायबर अपराध की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए ‘‘सायबर संगवारी दन्तेवाड़ा’’ नामक व्हाट्सएप चैनल भी बनाया गया है, जहाँ प्रतिदिन सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here