HomeMadhya PradeshBhopalIndore Water Tragedy FIR : भागीरथपुरा कांड: दोषियों पर FIR के लिए...

Indore Water Tragedy FIR : भागीरथपुरा कांड: दोषियों पर FIR के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस ने घेराबंदी कर रोका तो भड़के कार्यकर्ता

Date:

Related stories

Indore Water Tragedy FIR : इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण हुए भीषण हादसे ने अब राजनीतिक आंदोलन का रूप ले लिया है। दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाणगंगा थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।

बैरिकेड्स लगाकर रोका गया जत्था: कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जब थाने की ओर बढ़े, तो पुलिस ने पहले ही भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग: शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि दूषित पानी के कारण कई परिवारों के चिराग बुझ गए और सैकड़ों लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले में सीधे तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। वहीं, मौके पर तैनात एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया है और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उचित जांच का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी पुलिस बल तैनात है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here