Friday, May 8, 2026
30.5 C
Raipur

2026 में नए अवतार में आएगी Mahindra Thar और Thar Roxx, टेस्टिंग के दौरान दिखे कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी सबसे लोकप्रिय लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी थार (3-डोर) और थार रॉक्स को 2026 में नए फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में दोनों गाड़ियों को भारतीय सड़कों पर कैमोफ्लाज में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इनके अपग्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एसयूवी 2026 के मध्य या साल के अंत तक बाजार में दस्तक दे सकती हैं।

2026 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: डिजाइन में क्या बदलेगा

नई थार फेसलिफ्ट में थार रॉक्स से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट प्रोफाइल में अपडेटेड ग्रिल, सी-शेप डीआरएल के साथ गोल एलईडी हेडलैंप, नए डिजाइन के 19-इंच अलॉय व्हील और रिफ्रेश्ड एलईडी टेललाइट्स मिलने की उम्मीद है। बदलाव मामूली होंगे, लेकिन SUV को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देंगे।

फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

2026 थार फेसलिफ्ट में पहली बार लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें

  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

  • वायरलेस चार्जिंग

  • ऑटो डिमिंग IRVM

  • ऑटो-फोल्डिंग ORVM

  • पुश बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री
    जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

इंजन ऑप्शन रहेंगे पहले जैसे

इंजन लाइनअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें पहले की तरह

  • 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (152 bhp)

  • 1.5 लीटर डीजल (119 bhp)

  • 2.2 लीटर डीजल (132 bhp)
    मिल सकते हैं। ज्यादा पावरफुल डीजल वेरिएंट में 4WD सिस्टम स्टैंडर्ड किया जा सकता है।

2026 महिंद्रा थार रॉक्स फेसलिफ्ट: क्या होगा नया

थार रॉक्स फेसलिफ्ट में फिलहाल मामूली कॉस्मेटिक बदलाव की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें एक नया 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प जोड़ा जा सकता है। फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे, जिनमें
10.2-इंच डिजिटल डिस्प्ले, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर एसी, 6 एयरबैग, TPMS, ESP, लेवल-2 ADAS, क्रॉल स्मार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल शामिल हैं।

कुल मिलाकर

2026 में आने वाली महिंद्रा थार और थार रॉक्स ज्यादा टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और प्रीमियम टच के साथ ऑफ-रोड SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने वाली हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories