HomeMadhya PradeshM.P news : बुरहानपुर में अवैध हथियारों पर कानून का रोलर! 69...

M.P news : बुरहानपुर में अवैध हथियारों पर कानून का रोलर! 69 फायर आर्म्स नष्ट

Date:

Related stories

बुरहानपुर: जिले में अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। अपराध नियंत्रण की दिशा में की गई इस सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस ने 69 अवैध फायर आर्म्स और 15 जिंदा कारतूस को विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए पूरी तरह नष्ट कर दिया।

29 आपराधिक मामलों से जुड़े थे हथियार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी हथियार जिले के 29 अलग-अलग आपराधिक मामलों में अपराधियों से जब्त किए गए थे। इनमें देसी कट्टे, पिस्टल और अन्य अवैध फायर आर्म्स शामिल थे, जिनका उपयोग गंभीर अपराधों में किया गया था।

न्यायालय के आदेश पर हुई पारदर्शी कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में की गई। प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती गई और सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया।इस अभियान में शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर और निम्बोला थाना क्षेत्र से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।

अवैध हथियार कारोबार पर करारा प्रहार

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में सक्रिय अवैध हथियार नेटवर्क पर सीधा और करारा प्रहार माना जा रहा है। एक ओर जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Read More : Indore दूषित जल कांड पर सियासी घमासान, कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार

एसपी का बयान

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा,
“जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

अपराध के लिए कोई जगह नहीं

बुरहानपुर पुलिस की इस निर्णायक पहल से साफ संदेश गया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के लिए कोई स्थान नहीं है। कानून के शिकंजे से बच पाना अब अपराधियों के लिए आसान नहीं होगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here