Thursday, June 25, 2026
30.8 C
Raipur

Digital Arrest : मुंबई में ‘डिजिटल अरेस्ट’! नकली CJI चंद्रचूड़ बनकर बुजुर्ग महिला से 3.71 करोड़ की ठगी…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मुंबई में साइबर ठगों ने कानून और न्यायपालिका का डर दिखाकर एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 3.71 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन, CBI और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा बताते हुए महिला को करीब दो महीने तक मानसिक दबाव में रखा। हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने नकली ऑनलाइन कोर्ट सुनवाई कराई, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ बताया।

दो महीने तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’

पीड़िता अंधेरी वेस्ट की रहने वाली हैं। 18 अगस्त को उन्हें फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। महिला को कहा गया कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है और CBI जांच होने वाली है। ठगों ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो तत्काल गिरफ्तारी होगी। डर के कारण महिला ने बैंक और निवेश से जुड़ी जानकारी साझा कर दी।

निबंध, वीडियो कॉल और नकली जस्टिस

ठगों ने महिला से उसके जीवन पर 2–3 पेज का निबंध तक लिखवाया। इसके बाद वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति को दिखाया गया, जिसने खुद को सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस चंद्रचूड़ बताया। उसने महिला से निवेश से जुड़े दस्तावेज मांगे। इस पूरे नाटक के दौरान महिला ने अलग-अलग खातों में करीब 3.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Read More : New Year पर छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट, हुड़दंग और नशे पर सख्त कार्रवाई, ड्रोन निगरानी-हजारों जवान तैनात…

सूरत से एक आरोपी गिरफ्तार

जब कॉल आना बंद हुआ, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने वेस्ट रीजन साइबर पुलिस से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि पैसा कई म्यूल अकाउंट्स में भेजा गया था। इनमें से एक खाता गुजरात के सूरत में मिला, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खाते में 1.71 करोड़ रुपये आए थे और उसने फर्जी कपड़ा कंपनी के नाम पर खाता खुलवाया था। इसके बदले उसे 6.40 लाख रुपये कमीशन मिला।

विदेश में बैठे मास्टरमाइंड

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस रैकेट के दो मास्टरमाइंड विदेश में हैं। इनमें से एक इमिग्रेशन और वीजा सर्विस का कारोबार करता है। पुलिस अब इंटरनेशनल लिंक की जांच कर रही है।

क्या होता है म्यूल अकाउंट?

म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका इस्तेमाल अपराधी अवैध धन को ट्रांसफर या लॉन्ड्रिंग के लिए करते हैं, कई बार खाताधारक को इसकी पूरी जानकारी भी नहीं होती।

साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कॉल पर पुलिस, CBI या कोर्ट के नाम से पैसे या दस्तावेज न दें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories