Leopard Movement in Shajapur : शाजापुर में तेंदुए की दस्तक, खेत में मिले हिरण के अवशेष

शाजापुर : शाजापुर जिले के शुजालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रीछोंदा खेड़ा में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में काम कर रहे किसानों को एक मृत हिरण के क्षत-विक्षत अवशेष दिखाई दिए। हिरण के शरीर के हिस्से खेत में बिखरे हुए थे, जिससे साफ संकेत मिला कि किसी जंगली शिकारी ने इसका शिकार किया है।

खेतों में दिखे तेंदुए के पगमार्क

घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। जमीन पर वन्य प्राणी के स्पष्ट पगमार्क दिखाई दिए, जिन्हें ग्रामीण तेंदुए के होने की पुष्टि बता रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने झाड़ियों और नदी के किनारे तेंदुए को अपनी आंखों से देखा है।

ग्रामीणों ने जताया डर

ग्रामीण देवकर सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने नदी के उस पार तेंदुए को जाते हुए देखा था। इसके बाद से गांव में भय का माहौल है। लोग रात के समय खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। खासकर महिलाएं और बच्चे काफी सहमे हुए हैं।

वन विभाग अलर्ट, गश्त तेज

हिरण के शिकार और तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस को तत्काल जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। डिप्टी रेंजर पप्पू सिंह बघेल ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट की पुष्टि हुई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More : M.P Accident : टीकमगढ़ में हाईवे पर आग का गोला बना ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस बीच तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ग्रामीण अपने गांव का बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग वीडियो की सत्यता की जांच कर रहा है।

सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में अकेले खेतों में न जाएं, बच्चों को बाहर न निकलने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

अमेरिका में 250 साल की आजादी का जश्न! ऐतिहासिक जैसे में क्या बोले ट्रंप

America 250th Independence Day: अमेरिका 250वां स्वतंत्रता दिवस पूरे...

Related Articles

Popular Categories