M.P Accident : मोरवा में बस–बाइक की टक्कर, डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत

सिंगरौली : सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनसीएल एक्सप्रेसवे पर बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक जयंत क्षेत्र से डिलीवरी का काम पूरा कर वापस लौट रहा था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

एनसीएल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा मोरवा थाना अंतर्गत एनसीएल एक्सप्रेसवे पर देर रात हुआ। तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गंभीर हालत में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Read More : M.P News : इंदौर में सड़क चौड़ीकरण तेज, एबी रोड पर 40 बाधक मकान हटाए गए

Read More : M.P Crime : भोपाल में सनकी प्रेमी का आतंक, होटल में एक्स गर्लफ्रेंड को मारी गोली

डिलीवरी का काम करता था मृतक

जानकारी के अनुसार मृतक युवक जयंत क्षेत्र में डिलीवरी का काम करता था और रोजाना इसी मार्ग से आवाजाही करता था। रविवार रात भी वह काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मृतक की पहचान और पारिवारिक जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मोरवा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories