HomeChhattisgarhRaipur News : 31 दिसंबर की रात हुड़दंगियों पर एक्शन, पार्टियों पर...

Raipur News : 31 दिसंबर की रात हुड़दंगियों पर एक्शन, पार्टियों पर पुलिस की पैनी नजर, नशे में ड्राइविंग पर सीधी गाड़ी जब्ती

Date:

Related stories

UP Gomutra Scheme: UP में 10 रुपए लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, योगी सरकार की नई पहल से गांवों में बढ़ेगी कमाई

UP Gomutra Scheme: लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,...

रायपुर : राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 31 दिसंबर की रात खासतौर पर नशे में वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे की हालत में कार या दुपहिया वाहन चलाते पकड़े जाने पर सीधे वाहन जब्त किया जाएगा।

नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस

रायपुर पुलिस के अनुसार, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, शराब पिलाने वाले कार्यक्रम आयोजकों और होटल प्रबंधन पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

आयोजकों के लिए सख्त निर्देश

पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, फार्म हाउस और इवेंट आयोजकों से बड़े कार्यक्रमों की पूरी जानकारी मांगी है। बिना अनुमति कोई भी आयोजन नहीं किया जा सकेगा। अनुमति मिलने के बाद भी यह आयोजकों की जिम्मेदारी होगी कि उनके मेहमान नशे में वाहन लेकर सड़क पर न उतरें। इसके लिए ड्राइवर या सुरक्षित वाहन व्यवस्था करना अनिवार्य किया गया है।

Read More : Raipur News : कल से निगम के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर, काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

ड्रग्स सप्लायर्स पर भी शिकंजा

नए साल से पहले पुलिस ने नशे के सौदागरों पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। ड्रग्स, अफीम और गांजा के मामलों में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नाबालिगों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस और सख्ती बरत रही है।

कारोबारियों को नोटिस

होटल, बार, रेस्टोरेंट और इवेंट आयोजकों को नोटिस जारी कर आयोजनों, सुरक्षा व्यवस्था और मेहमानों की जानकारी मांगी गई है। जल्द ही सभी कारोबारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here