M.P News : मुरैना में BJP नेता ने आग ताप रहे लोगों पर चढ़ा दी कार, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने नेता को पीटा

0
108
mp accident
आग ताप रहे लोगों पर चढ़ा दी कार

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बीजेपी नेता की कार ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा पोरसा थाना क्षेत्र के जौटाई रोड पर हुआ, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

घर के बाहर आग ताप रहे थे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी पीड़ित अपने घर के बाहर आग ताप रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार बीजेपी नेता दीपेंद्र भदोरिया चला रहा था, जो सीधे लोगों पर चढ़ गई।

अस्पताल में दो की मौत

हादसे में घायल सभी पांच लोगों को पहले मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल रामदत्त राठौर और अर्णव लक्षकार को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

Read More : Rewa Sanitation Strike : रीवा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नगर की सफाई व्यवस्था ठप्प

गुस्साई भीड़ ने की पिटाई

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी नेता की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

नेशनल हाइवे पर चक्काजाम

मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी को थाने से भगाया गया, हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है।

पूर्व बीजेपी पदाधिकारी पर आरोप

आरोपी बीजेपी नगर मंडल का पूर्व उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना को लेकर क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here