Saturday, May 16, 2026
26.1 C
Raipur

Vijay Hazare Trophy में कोहली की तेज तर्रार फिफ्टी, रिंकू सिंह ने ठोकी सेंचुरी, रोहित पहली गेंद पर आउट

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिले। विराट कोहली, रिंकू सिंह और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम चर्चा में रहे। जहां एक ओर कोहली ने दिल्ली के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा, वहीं रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की ओर से तूफानी शतक लगाकर एकतरफा जीत दिलाई। दूसरी ओर, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा उत्तराखंड के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट होकर चौंका गए।

 कोहली की दमदार पारी से दिल्ली 254 तक पहुंची

बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए ग्रुप-डी मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और ओपनर प्रियांश आर्या सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभालते हुए 61 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया और महज 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

Read More : ‘टॉक्सिक’ से ‘तू मेरी जिंदगी है’! बॉक्स ऑफिस पर प्यार की बाढ़, 2026 में रिलीज होंगी ये बड़ी रोमांटिक फिल्में

मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत ने भी अहम योगदान दिया। पंत ने 79 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, हर्ष त्यागी ने 47 गेंदों पर 40 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत दिल्ली ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।

रोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट

जयपुर में खेले गए ग्रुप-सी मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई की पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, जब रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बावजूद मुंबई ने संभलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाए।मुशीर खान और सरफराज खान ने 55-55 रन की पारियां खेलीं, जबकि हार्दिक तोमरे ने 82 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

रिंकू सिंह का शतक, यूपी की 227 रन से बड़ी जीत

राजकोट में खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। यूपी ने रिंकू सिंह (106 रन, 60 गेंद)* और आर्यन जुयाल (134 रन, 118 गेंद) के शतकों की मदद से 50 ओवर में 4 विकेट पर 367 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम महज 140 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान मनन वोहरा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। यूपी की ओर से जीशान अंसारी ने 4 विकेट लेकर जीत की पटकथा लिखी। यूपी ने यह मुकाबला 227 रन से अपने नाम किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Related Articles

Popular Categories