Big News : कर्नाटक- लॉरी से टकराकर आग का गोला बनी स्लीपर बस! 12 लोग जले जिंदा, 20 से ज्यादा घायल, PM मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली : कर्नाटक में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक निजी स्लीपर बस और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग 12 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

डिवाइडर पार कर ट्रक ने मारी टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्लीपर बस से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

बस में सवार थे 29 यात्री

बताया जा रहा है कि 32 सीटों वाली इस स्लीपर बस में कुल 29 यात्री सवार थे। हादसे के समय चालक, परिचालक और कुछ यात्री जाग रहे थे, जिनमें से कुछ ने कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं, कंटेनर ट्रक चालक की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। बस बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही थी, जबकि ट्रक हिरियूर से बेंगलुरु की ओर रवाना था।

एनएच-48 पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर करीब 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घटना पर गहरा दुख जताया। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories