Raipur Crime News: संपत्ति विवाद में युवक ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime News

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक संपत्ति विवाद हिंसक रूप ले गया। घरेलू संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने पिता की मदद से चाचा पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने मामले में आरोपी सुभाष देवांगन को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।

Raipur Crime News: पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर को प्रार्थिया नेहा देवांगन ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके पति जीवन देवांगन पर उनके भतीजे सुभाष देवांगन ने अपने पिता राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन के सहयोग से कई वार किए। हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।

Raipur Crime News: जांच में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा गया कि सुभाष देवांगन ने चाकू से हमला किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका चाचा जीवन देवांगन संयुक्त मकान को बेचने के लिए अग्रिम राशि ले चुका था, जबकि वह बिक्री के पक्ष में नहीं था। इसी कारण उसने हमला किया।

Raipur Crime News: पुलिस ने आरोपी सुभाष देवांगन को हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नामजद आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन वर्तमान में फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *