Monday, April 6, 2026
28.5 C
Raipur

Tire scam : पत्थलगांव जनपद का ‘टायर घोटाला’ : साहब की निजी गाड़ी और सरकारी खजाने से चमचमाते टायर, भ्रष्टाचार का अजूबा मॉडल

Tire scam : गौरी शंकर गुप्ता/जशपुर/पत्थलगांव: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पत्थलगांव जनपद पंचायत इन दिनों विकास कार्यों के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के ‘अजूबे’ कारनामों के लिए सुर्खियों में है। यहाँ सरकारी खजाने की लूट का ऐसा ‘वाटरप्रूफ’ मॉडल तैयार किया गया है, जहाँ नियमों की कोई भी बौछार बेअसर साबित हो रही है। ताजा खुलासे के अनुसार, तत्कालीन साहबों और बाबुओं की जुगलबंदी ने जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अपनी निजी विलासिता और फर्जी बिलों के भुगतान में ठिकाने लगा दिया है।

Tire scam : भ्रष्टाचार की बानगी देखिए कि साहबों की निजी गाड़ियों के टायर तक सरकारी खजाने से बदले जा रहे हैं। ‘राज टायर्स’ के एक बिल (दिनांक 24/05/2023) के अनुसार, वाहन संख्या CG 30 D 9997 के लिए 43,800 रुपये के ‘अपोलो टायर’ जनपद निधि से खरीदे गए। ताज्जुब की बात यह है कि गाड़ी निजी है, लेकिन उसका रखरखाव सरकारी खर्च पर हो रहा है। इसके अलावा डीजल के नाम पर भी ‘जादुई खेल’ खेला गया है। जून 2023 के बिलों में ‘यादव फ्यूल्स’ को 80,365 रुपये का भुगतान एक झटके में कर दिया गया। बिलों के क्रम और तारीखें गवाही दे रही हैं कि गाड़ियाँ सड़क पर कम और बिल बुक में ज्यादा दौड़ रही थीं।

Tire scam : सिस्टम की विफलता का आलम यह है कि बिना किसी ट्रेवल एजेंसी के, व्यक्तिगत तौर पर प्रतिमाह 46,500 रुपये का वाहन किराया रेवड़ियों की तरह बांटा गया। भंडार क्रय नियमों को रद्दी की टोकरी में डालकर 5 लाख से अधिक की स्टेशनरी और अन्य सामग्री बिना किसी टेंडर या कोटेशन के खरीदी गई। सूत्रों की मानें तो अपने चहेते सप्लायरों को सीधा लाभ पहुँचाना और मोटा कमीशन डकारना यहाँ का ‘स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर’ (SOP) बन चुका है।

Tire scam : इस पूरे खेल में ‘सोमारू बाबू’ जैसे किरदारों की भूमिका संदिग्ध है, जो सालों से एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं। अधिकारी बदलते रहे—चाहे वे टी.डी. मरकाम हों, पवन पटेल हों या अन्य—लेकिन सिस्टम का रिमोट कंट्रोल इन्हीं बाबुओं के हाथ में रहा। विडंबना यह है कि यह सब मुख्यमंत्री के अपने गृह जिले में धड़ल्ले से चल रहा है। साहबों ने बिलों पर ‘भुगतान उचित है’ की मुहर लगाकर मानों सरकारी धन की लूट की खुली छूट दे दी हो। अब जनता पूछ रही है कि क्या इन अधिकारियों से टायर और डीजल के पैसों की ‘वसूली’ होगी, या जांच की फाइलें भी किसी बाबू की दराज में दफन हो जाएंगी?

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories