ujjain News : जेल वार्ड में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी भी शामिल, देखें वीडियो

ujjain News :उज्जैन: उज्जैन के जिला अस्पताल में बने जेल वार्ड में एक कैदी की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कैदी और पुलिसकर्मी ताश खेलते और शराब पीते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिसकर्मी वर्दी को खूंटी पर टांग कर सिविल ड्रेस में ताश खेल रहे थे। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात गार्ड को सस्पेंड कर दिया है।

 

 

ujjain News :साथ ही, एडिशनल एसपी को जांच सौंपी गई है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जेलर और सीएमएचओ को भी सूचित किया गया है और उन्हें जल्द से जल्द घटना की सच्चाई का पता लगाकर पुलिस को सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आरोपी पूर्व में चाचा-भतीजे के विवाद में जेल गया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। अब इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories