Saturday, March 21, 2026
29.1 C
Raipur

Temple gang : जेल की दोस्ती पड़ी भारी : दुष्कर्म और चोरी के आरोपी ने मिलकर बनाया ‘मंदिर गिरोह’, अब फिर पहुँचे सलाखों के पीछे

Temple gang :  : भिलाई (दुर्ग)। भिलाई शहर में पिछले कुछ महीनों से मंदिरों को निशाना बना रहे एक शातिर सीरियल चोर गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सदस्यों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले मध्य प्रदेश के एक ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर के कुल पांच बड़े मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा हुआ है।

जेल में रची गई थी साजिश: पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामचंद राठौर (अनूपपुर, म.प्र.) और मुकेश जायसवाल (मुंगेली, छ.ग.) के रूप में हुई है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों की मुलाकात बिलासपुर जेल में हुई थी। रामचंद पहले से चोरी के मामले में और मुकेश दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था। जेल से छूटने के बाद दोनों भिलाई की फल मंडी में हमाली करने लगे और सपना टॉकीज के पीछे किराए का कमरा लेकर रहने लगे। कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में उन्होंने मंदिरों की रेकी कर चोरी की योजना बनाई।

Temple gang :  : इन मंदिरों को बनाया निशाना: गिरोह ने 7 अगस्त से लेकर 16 दिसंबर 2025 के बीच फल मंडी पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-5 कांचीकमाछी मंदिर, फरीद नगर दुर्गा मंदिर, काली मंदिर सुपेला और सेक्टर-6 स्थित बालाजी मंदिर में चोरी और चोरी के प्रयास की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी मंदिर के ताले और दानपेटी तोड़कर चांदी के छत्र, मुकुट, मुखौटा और नकदी पार कर देते थे।

Temple gang :  : ज्वेलर्स भी सलाखों के पीछे: पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अनूपपुर (म.प्र.) के ज्वेलर्स विकास सोनी को भी गिरफ्तार किया है, जो चोरी के जेवर खरीदा करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त बाइक (CG 28 L 4683), सब्बल, मोबाइल, टैबलेट, चांदी के जेवरात और नकदी सहित कुल 2 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

दुर्ग एसपी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में छावनी, भिलाई नगर और सुपेला थाना पुलिस की संयुक्त भूमिका रही। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories