Sunday, March 29, 2026
29.1 C
Raipur

Jabalpur Fog Alert : बरगी नगर में ‘कोहरे का टॉर्चर’: 50 फीट रह गई विज़िबिलिटी, सफेद चादर में लिपटा समूचा क्षेत्र

Jabalpur Fog Alert : बरगी नगर (जबलपुर)। जबलपुर जिले के बरगी नगर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। समूचा क्षेत्र घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ नजर आया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोहरे की सघनता इतनी अधिक थी कि सड़कों पर दृश्यता (विज़िबिलिटी) घटकर मात्र 50 फीट तक रह गई, जिसके चलते आवागमन में भारी अवरोध पैदा हो गया।

Jabalpur Fog Alert : सुबह के समय घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने सबसे ज्यादा मुश्किल दोपहिया वाहन चालकों के लिए पैदा की। कम दृश्यता के कारण वाहन चालक लाइटें जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर दिखे। वहीं, स्कूल बसों के संचालन में भी जोखिम बना रहा। धुंध के कारण स्कूल बसें और वैन सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए संघर्ष करती नजर आईं, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Jabalpur Fog Alert : भीषण ठंड और कोहरे के दोहरे प्रहार ने छोटे बच्चों की सेहत के लिए खतरा पैदा कर दिया है। सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट और बर्फीली हवाओं के बीच बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय अभिभावकों ने कलेक्टर महोदय से जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित करने या समय में परिवर्तन करने की मांग की है।

Jabalpur Fog Alert : स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरगी नगर और नर्मदा तट से सटे इलाकों में नमी के कारण कोहरा अधिक घना हो गया है। सुबह 9 बजे तक सूरज की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इस मौसम के कारण न केवल परिवहन बल्कि कृषि और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। दुकानदार और कामगार भी देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।

Jabalpur Fog Alert : मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सावधानी बरतने और कोहरे के दौरान फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अब क्षेत्रवासियों की नजर जिला प्रशासन के आदेश पर टिकी है कि क्या बच्चों को इस कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए कोई कदम उठाया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories