Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर महिला ने फेंकी स्याही,...

MP NEWS : नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर महिला ने फेंकी स्याही, तहसील कार्यालय में हंगामा

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : भोपाल के बैरागढ़ वृत्त में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार के चेहरे पर स्याही फेंक दी। महिला की पहचान उपासना जौहरी के रूप में हुई है।

MP NEWS : उपासना जौहरी ने किसी पुराने प्रकरण को लेकर तहसीलदार पर नाराजगी जाहिर की और अचानक चेहरे पर स्याही फेंक दी। इससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और शासकीय दस्तावेज भी प्रभावित हुए।

MP NEWS : घटना की जानकारी मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मचारी भी थाने पहुंचे और महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

MP NEWS : इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और इसे शासकीय कार्य में बाधा एवं अभद्रता के रूप में देखा जा रहा है। तहसील कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here