Wednesday, June 10, 2026
39 C
Raipur

M.P Weather : मध्य प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड! कोहरे के कारण रेल यातायात लड़खड़ाया, कई ट्रेनें घंटों लेट

भोपाल : मध्य प्रदेश में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है और घने कोहरे की चादर ने कई शहरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। खासतौर पर इंदौर और उज्जैन संभाग में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग में घना कोहरा छाया हुआ है।

बड़े शहरों में लुढ़का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश के प्रमुख शहरों में सबसे कम रहा। उज्जैन में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री और जबलपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More : Satna HIV Infected Blood Case : सतना HIV संक्रमित ब्लड मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्लड बैंक प्रभारी समेत 3 सस्पेंड

शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा
प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान महज 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित
सुबह और देर रात घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। सड़कों पर वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ रहा है। कई जगहों पर सुबह के समय सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

रेल यातायात पर पड़ा असर
कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला। दिल्ली से भोपाल और इंदौर आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक की देरी से चलीं। प्रभावित ट्रेनों में पंजाब मेल, शताब्दी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, कोल्हापुर सुपरफास्ट और मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस शामिल हैं। कम विजिबिलिटी के चलते रेलवे को ट्रेनों की गति कम करनी पड़ी।

आगे और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड और कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jagdalpur News: 2 साल की मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से घबराकर बच्ची को छोड़ भागे आरोपी

Jagdalpur News: जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र...

Gariaband Accident News :आबकारी विभाग की गश्ती वाहन और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

Gariaband Accident News :गरियाबंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना...

Related Articles

Popular Categories