CG NEWS: बचेली: पीएम श्री सरस्वती स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाया हुनर

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: फकरे आलम खान, बचेली।पीएम श्री सरस्वती स्कूल, बचेली में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल उपाध्याय, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, दीपक सरकार उपाध्याय, संकुल प्रचार्य श्री जगन राव, डॉली मैडम, संकुल समन्वयिका जरीना खातून, श्रीमती चंद्रकला ठाकुर सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

CG NEWS: समारोह की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों और शिक्षकों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया और इस प्रकार के रचनात्मक समर कैंप हर वर्ष आयोजित करने की बात कही।

CG NEWS: बच्चों ने डांस परफॉर्मेंस के माध्यम से अपनी सीखी हुई कला का प्रदर्शन किया, साथ ही 10 दिनों में सीखी गई गतिविधियों को भी डिस्प्ले किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाई गई मिट्टी की आकृतियाँ, क्ले शिल्प, ड्राइंग और पेंटिंग जैसी कलाकृतियाँ सभी के आकर्षण का केंद्र बनीं। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।

CG NEWS: डांस में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार स्वरूप पेन भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष एवं उपाध्याय महोदय द्वारा विद्यालय प्रांगण में बादाम का पौधा भी लगाया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *