Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

CG Crime News: फर्जी सशस्त्र बल का जवान बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताकर महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG Crime News: आरोपी की पहचान पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष), निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वह जशपुर में किराए के मकान में रह रहा था और आस-पड़ोस व परिचितों को खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताता था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में भी बेखौफ घूमता था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

CG Crime News: मामले का पूरा विवरण

CG Crime News: 8 दिसंबर 2025 को पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाना जशपुर में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 28 अगस्त 2025 को वह किसी काम से कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर गई थी, जहां उसकी मुलाकात पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने अपना नाम पुन्नी लाल अनंत बताया और खुद को बिलासपुर निवासी बताते हुए कहा कि वह किसी काम से कलेक्ट्रेट आया है।

CG Crime News: आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच का दावा करते हुए पीड़िता को मत्स्य विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और अपना मोबाइल नंबर दिया। पुलिस की वर्दी में होने के कारण पीड़िता उसके झांसे में आ गई। कुछ दिन बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि उसने मत्स्य विभाग में बात कर ली है और नौकरी के लिए चार लाख रुपये खर्च होंगे, तभी जल्दी ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा। इस पर पीड़िता ने उसे दो लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने बाकी रकम मिलने के बाद ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कही।

CG Crime News: इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता की भतीजी को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का भी झांसा दिया और उसकी अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए। इसके लिए उसने तीन लाख रुपये की मांग की थी। बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी कोई पुलिसकर्मी नहीं है और उसने वर्दी पहनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है।

CG Crime News: जांच और गिरफ्तारी

CG Crime News: मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली थाना जशपुर में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

मुखबिर की सूचना और टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने गृह ग्राम टाडा दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर में मौजूद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने बिलासपुर जाकर आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और जशपुर लाया गया।

CG Crime News: पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : बिलासपुर में हाई कोर्ट वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक...

M.P News : इंदौर में गैस किल्लत के बीच एजेंसी कर्मचारी 30 सिलेंडर लेकर फरार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर से...

इंदौर से खाटू श्याम के लिए पहली सीधी ट्रेन शुरू, सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर और आसपास के श्रद्धालुओं...

C.G News : रेल यात्रियों के लिए राहत, बिलासपुर मंडल में 14 ट्रेनें फिर से बहाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रेल यात्रियों के लिए बड़ी...

M.P News : राजेंद्र भारती मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास...

Related Articles

Popular Categories