Sunday, April 5, 2026
28.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ की मछलियों को मिली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, दुधावा जलाशय से अमेरिका पहुंची पहली खेप…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधनों से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनने लगी है। कांकेर जिले के प्रसिद्ध दुधावा जलाशय की मछलियां अब विदेशी बाजारों में भी पहुंचने लगी हैं। हाल ही में यहां की मछलियों की पहली खेप अमेरिका भेजी गई है, जिससे इलाके के मछुआरा समुदाय में खुशी और गर्व की लहर है।

मत्स्य विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दुधावा जलाशय में पाई जाने वाली पंगेसियस और तिलापिया जैसी मछलियों की गुणवत्ता और स्वाद ने इन्हें वैश्विक बाज़ार में लोकप्रिय बना दिया है। निर्यात के लिए इन मछलियों को विशेष पैकेजिंग और गुणवत्ता जांच के बाद भेजा गया, जिसे अमेरिका में बेहद सराहा गया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से स्थानीय मत्स्य व्यवसाय को नया आयाम मिला है और राज्य सरकार के प्रयासों को भी बल मिला है। अधिकारियों का मानना है कि इससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन क्षेत्र को बड़ा आर्थिक लाभ होगा और युवाओं को भी नौकरी और व्यापार के अवसर मिलेंगे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : माकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के...

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को...

Related Articles

Popular Categories