Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur Crime : चोरों के हौंसले बुलंद! छत से घर में घुस,...

Jabalpur Crime : चोरों के हौंसले बुलंद! छत से घर में घुस, सोने-चांदी के गहने और नकदी पर मारी सेंध, सामने आया CCTV फुटेज

Jabalpur Crime
जबलपुर में चोरी का बड़ा मामला

जबलपुर : जबलपुर के धनवंतरी नगर सागर कॉलोनी क्षेत्र में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने घर के छत के रास्ते प्रवेश कर पूरी तिजोरी खाली कर दी। परिवार शादी में व्यस्त था, इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने घर में रखे कीमती सोने, चांदी के गहने और नकदी ले भागे।

CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात
घर के सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर किस तरह घर की छत के रास्ते घुसते हैं और बिना किसी रूकावट के चोरी को अंजाम देते हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक आरोपी चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।

Read More : Mahakaleshwar Silver Door : महाकाल मंदिर गर्भगृह में 25 किलो चांदी का भव्य द्वार हुआ स्थापित, कोलकाता के भक्त का विशाल दान

 

परिवार शादी में व्यस्त, घर रहा खाली
बताया जा रहा है कि परिवार अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। परिवार के अनुपस्थित रहने के कारण चोरों ने निडर होकर वारदात को अंजाम दिया। तिजोरी में रखी गई नकदी और गहनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस पर बढ़ रहे सवाल
स्थानीय लोग और पड़ोसी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है और ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस को और सतर्क रहने की जरूरत है।

Read More : Bhedaghat Accident : शादी की सालगिरह पर पसरा मातम! भेड़ाघाट में महिला की नर्मदा में गिरने से दर्दनाक मौत

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी चोरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को जांच का मुख्य आधार बनाया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here